- अधजला महिला के शव की शिनाख्त ,मृतिका रेप पीड़िता थी

मौ थाना क्षेत्र स्थित दंदरौआ रोड पर बीती रोज अधजला महिला का शव मिला था। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर ली है। मृतिका रेप पीड़िता है। उसने मेहगांव थाने में चार लोगों पर रेप का आरोप लगाया था। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर संदेह जाहिर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेहगांव कस्बे की रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने पिछले दिनों चार लोगों पर रेप का आरोप लगाया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके बाद पीड़िता अपनी ससुराल में रह रही थी। बीती 3 मई की रात करीब 12 बजे के बाद महिला अपने घर से अचानक गायब हो गई। ससुरालियों ने जब बहू को गायब पाया तो पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी का आवेदन दिया था। इधर, 4 मई की सुबह एक महिला का अधजला शव पड़े होने की सूचना मौ थाना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दी गई। महिला का शव जब्त कर शिनाख्त के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया। इसके बाद मौ पुलिस ने आस पास एरिया मैं तलाश की बाद में महिला के ससुराल वालों ने उसकी शिनाख्त की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag