- तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गुरुचरण सिंह का दो हफ्ते बाद भी नहीं चला पता

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का किरदार अदा करने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह को लापता हुए दो हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है कि एक्टर कहां हैं। हाल ही में रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अब तक पुलिस से उन्हें कुछ जानकारी हासिल हुई है या नहीं। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में हरजीत सिंह ने कहा कि ये जो भी हुआ है वो बहुत ही शॉकिंग है, हमें नहीं पता इससे कैसे डील करना है। हम सब बहुत परेशान हैं और पुलिस की तरफ से अपडेट मिलने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हम सब उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह ने 22 अप्रैल 2024 को लापता होने से पहले गुरुचरण सिंह ने अपने पिता का जन्मदिन मनाया था, जिस पर बात करते हुए हरजीत सिंह ने कहा, हमने कोई सेलिब्रेशन नहीं किया, हम सब घर में साथ थे और हमें बहुत ही अच्छा लग रहा था। अगले दिन मेरे बेटे को मुंबई जाना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक,घर से मुंबई जाने के लिए निकले गुरुचरण सिंह सोढ़ी जिस दिन लापता हुए उस दिन उन्हें एयरपोर्ट पर उनकी दोस्त भक्ति सोनी रिसीव करने आने वाली थी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर की दोस्त ने बताया कि वह एयरपोर्ट गई थीं, उन्होंने उनका इंतजार किया और उन्हें फोन भी किया, लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस वह इस उम्मीद में हैं कि पुलिस अभिनेता के बारे में कोई जानकारी जुटा सकें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag