- ( शिवपुरी ) लापता कारोबारी की हत्या, कर्बला पुल के नीचे मिला शव

शिवपुरी बीती रोज घर से लापता कारोबारी का शव फिजिकल थाना क्षेत्र में कर्बला पुल के नीचे मिला है | मृतक की धारदार हथियार हत्या की गई है| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और मृतक के शव को पीएम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है | |जानकारी के अनुसार धमर्शाला परिवार वालों के नाम से जाना जाने वाला नितिन शर्मा अपने परिवार से अलग फिजिकल थाना क्षेत्र के अशोक विहार कालोनी में किराए के मकान में रहता था। नितिन बिल्डिंग मटेरियर का काम करता था। नितिन रविवार की सुबह 5 बजे बिना बताए घर से लापता हो गया था । इसके बाद दोपहर तक घर न आने के बाद नितिन की पत्नी साधना शर्मा ने फोन पर संपर्क किया था। लेकिन नितिन का मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा था। इसके बाद नितिन के लापता होने की सूचना साधना शर्मा ने फिजिकल थाने में दी थी। इसके बाद आज नितिन का शव करबला के पुल के नीचे मिला। पुलिस का अनुमान है की नितिन की ह्त्या अवैध संबंधो के चलते हुई है। इस मामले में पुलिस ने मोहनीसागर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को राउंडअप किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag