- मतदान से एक दिन पहले सपा ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष बदला

- नरेश उत्तम की जिम्मेदारी श्यामलाल पाल को सौंपी लखनऊ, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले अखिलेश यादव ने पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। श्याम लाल पाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया था। बीते साल ही सपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका पूरा फोकस चुनाव अभियान पर रहे इसको देखते हुए ही अखिलेश ने उनसे जिम्मेदारी लेकर श्याम लाल पाल को सौंपी है। वहीं तीसरे चरण की वोटिंग उत्त्तरप्रदेश में 7 मई यानी मंगलवार को 10 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं। इस फेज में 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.88 करोड़ मतदाता करेंगे। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि और मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्यों की किस्मत का फैसला होना है। मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट से जीत के लिए पसीने बहा रहे हैं, यह सीट उन्होंने 2014 में जीती थी। उधर, बदायूं लोकसभा सीट से आदित्य यादव सपा के गढ़ को जीतने की कोशिश करेंगे। यूपी के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा सीट से हैट्रिक लगाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag