- पुणे में हिट एंड रन केस के बाद जागा प्रशासन, 32 पब और बार पर लगाया ताला

पुणे,। हाल ही में पुणे के कल्याणीनगर इलाके में पोर्शे कार से हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुणे में हिट एंड रन मामले के बाद अब पुणे राज्य उत्पाद शुल्क विभाग एक्शन मोड में आ गया है. पुणे में तय समय से ज्यादा देर तक बार और पब खुले रखने वालों पर कार्रवाई की गई है. पिछले तीन दिनों में पुणे में 32 पब, बार और होटलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताला लगा दिया गया. जानकारी के अनुसार पुणे में पूरी रात कार्रवाई की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई रात में निर्धारित समय से अधिक समय तक बार, पब और होटल खुले रखने वालों पर की गई है। इसमें खासकर नाबालिगों को शराब मुहैया कराने को लेकर राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. - 1 करोड़ रुपये का सामान जब्त पुणे विभाग में पिछले 3 दिनों में 14 टीमों द्वारा कार्रवाई अभियान चलाया गया. 32 पब, बार और होटलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसमें 10 रुफटॉप, 16 पब और 6 लाइसेंस प्राप्त रूम बार हैं। करीब एक करोड़ का कीमती सामान जब्त किया गया है. जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक इन बार और पब का कारोबार तत्काल बंद कर दिया गया है और सभी परमिट सील कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई अभियान पुणे कलेक्टर, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त, उपायुक्त के मार्गदर्शन में पुणे जिले में चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि बीते रविवार (19 मई) को पुणे में एक 17 साल के लड़के ने अपनी पोर्शे कार से दोपहिया वाहन पर सवार दो इंजीनियरों को कुचल दिया. कार चला रहा नाबालिग शराब के नशे में था। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अनीश अवधिया (24) और अश्विनी कोष्टा (24) के रूप में हुई है। ये दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और पुणे में काम कर रहे थे. इस मामले में आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया. वहीं बाल अधिकार न्यायालय ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग की जमानत रद्द कर दी है. लड़के को बल सुधर गृह में भेज दिया गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1