- इस मंदिर के कपाट केवल नाग पंचमी पर ही खुलते हैं, दर्शन करने से दूर होता है कालसर्प दोष

इस मंदिर के कपाट केवल नाग पंचमी पर ही खुलते हैं, दर्शन करने से दूर होता है कालसर्प दोष

आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ दर्शन करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसी वजह से मंदिर खुलते ही यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर के कपाट पूरे साल में केवल 24 घंटे के लिए ही खुलते हैं। आइए जानते हैं इस खास मंदिर के बारे में।
आज हम बात कर रहे हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर की, जो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित है। इस मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक फैली हुई है। इस मंदिर के कपाट साल में केवल नाग पंचमी पर ही खुलते हैं, जिसके पीछे भी एक खास वजह है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कब खुलेंगे मंदिर के कपाट
इस बार नाग पंचमी (Nag Panchami 2025) 29 जुलाई को मनाई जाएगी। ऐसे में नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए 29 जुलाई को खुलेंगे। इस दिन भक्त 24 घंटे भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन का लाभ ले सकेंगे। नाग पंचमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा और आरती की जाती है और इसके बाद मंदिर के कपाट पुनः बंद कर दिए जाते हैं।

मंदिर की विशेषता

नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के शिखर पर स्थापित है। यहाँ स्थापित नाग देवता की मूर्ति 11वीं शताब्दी की बताई जाती है। यह भी कहा जाता है कि यह मूर्ति नेपाल से भारत लाई गई थी। आपने भगवान विष्णु को सर्प शय्या पर विराजमान देखा होगा।
लेकिन यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ भगवान शिव सर्प शय्या पर विराजमान हैं। इस अद्भुत मूर्ति में नाग देवता ने अपना फन फैलाया हुआ है और उनके ऊपर भगवान शिव, माता पार्वती विराजमान हैं। नाग पंचमी के पावन अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर की त्रिकाल पूजा की जाती है।

केवल एक बार खुलने का कारण

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार नागों के राजा तक्षक ने भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कठोर तपस्या की। महादेव राजा की इस तपस्या से बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने उसे अमरता का वरदान दिया।
इसके बाद, राजा तक्षक नाग भगवान शिव के सान्निध्य में यानी महाकाल वन में रहने लगे। लेकिन राजा की इच्छा थी कि कोई उनके एकांत में विघ्न न डाले। यही कारण है कि नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट केवल नाग पंचमी पर ही खुलते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag