- राजनाथ सिंह के आवास पर BJP नेताओं की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद, जानें किस बात पर हुई चर्चा?

राजनाथ सिंह के आवास पर BJP नेताओं की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद, जानें किस बात पर हुई चर्चा?

सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने आगामी संसद सत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार से शुरू हो 

रहे संसद के मानसून सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

संसद के मानसून सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एक रणनीतिक बैठक हुई। 

बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, मनोहर लाल खट्टर, एल. मुरुगन, अर्जुन राम मेघवाल 

और सीआर पाटिल शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने आगामी संसद सत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। 

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag