-
ED द्वारा बेटे को गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले, 'आज उसका जन्मदिन है, हम...'
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बघेल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को केंद्रीय जाँच एजेंसी (ईडी) ने शुक्रवार (18 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दुर्ग जिले के भिलाई शहर में चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी की गई थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। चैतन्य का आज जन्मदिन है।
भूपेश बघेल ने अपने बेटे की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार कर लिया गया। पहले कवासी लखमा को निशाना बनाया गया, देवेंद्र यादव को निशाना बनाया गया और अब वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके। हम न डरेंगे, न झुकेंगे।"
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!