- समाजवादी पार्टी में पेंडुलम के जैसी हो गई है शिवपाल की हालत : योगी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उप चुनाव होना है। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख करीब आ रही है भाजपा और सपा में मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। बयानबाजियों के रूप में हमले और पलटवार किए जा रहे हैं। सोमवार को मैनपुरी के करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई परिवार और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है। उन्हें कुर्सी तक नहीं मिली हैंडल पर बैठना पड़ा था। उन्होंने बातों-बातों में उन्होंने कह डाला कि कुछ लोग फुटबॉल बन गए हैं फुटबॉल बनने से बचना होगा। योगी ने कहा मैं एक दिन बयान पढ़ रहा था शिवपाल का। उनकी स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है। बेचारे को कितनी बार आपने देखा बेइज्जत करके भेजा था। कुर्सी तक नहीं मिली। कुर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। कभी कभी उनको वह याद आ जाता है। सीएम योगी ने आगे कहा कि जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है। आजकल फुटबाल का टूर्नामेंट चल रहा है फीफा विश्वकप। फुटबाल की तरह जब भी व्यक्ति घूमता है एक इधर से किक मारता है दूसरी तरफ से दूसरा किक मारता है। उस बेचारे की स्थिति नाचने की होती है। कुछ लोग फुटबॉल बन गए हैं उनकी कोई गति नहीं है। हमें फुटबॉल बनने से बचना होगा। बहुत स्पष्टता के साथ सम्मान और स्वाभिमान के साथ बढ़ना होगा। इसी सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag