- ट्रैक्टर-ट्रेलर में हुई टक्कर से किसानों के शवों के कई टुकड़े हुए

बारां। बारां जिले में आज (सोमवार) को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 किसानों की मौत हो गई। यह हादसा ट्रैक्टर और ट्रेलर में हुई टक्कर से हुआ। इसमें ट्रैक्टरों के साथ ही किसानों के शवों के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। किसनों का यह हाल देखकर वहां मौजूद ग्रामीण भी सिहर गये। टै्रक्टरों की टक्कर में एक कोई अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के टुकड़ों को समेट कर उन्हें अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार हादसा बारां जिले के भंवरगढ़ थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर बांसथूनी के पास हुआ। सोमवार सुबह केलवाड़ा थाना इलाके के महोदरा गांव से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में मक्का लेकर बारां शहर स्तिथ कृषि उपज मंडी जा रहे थे। रास्ते में करीब सुबह 8 बजे बांसथूनी में पीछे से आ रहे कोयला से भरे ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 2 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है।
  यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंट गया। किसानों के शव भी कई भागों में बंटकर इधर उधर बिखर गए। वहीं ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए किसानों में महोदरा निवासी सतीश मेहता और बबलू जाटव शामिल हैं। ट्रैक्टर पर सवार तीसरा व्यक्ति रवि मेहता है। हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
  इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतकों के शरीर के टुकड़े देख हर कोई सहम गया। घटना में ट्रेलर चालक भी घायल हुआ है। ट्रेलर चालक बाड़मेर निवासी अचनाराम के अनुसार वह बिहार से कोयला लेकर कोटा जा रहा था। इस दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने मवेशी को बचाने के चक्कर मे अचानक से ट्रैक्टर को उसकी लेन में मोड़ दिया। इससे ट्रेलर ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ कर असंतुलित हो गया।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag