- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी, बोली मांगे पूरी होने के बाद ही खत्म होगी हड़ताल

भिण्ड। महिला बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रुप से 15 मार्च से आंगनबाड़ी केंद्र बंदकर काम बंद हड़ताल की जा रही है। रौन परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन (सीटू) के बैनर तले एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा जब तक हमारी मांगों पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
संगठन की जिला संयोजक साधनाभदौरिया एवं रौन परियोजना संयोजक ऊषा त्यागी ने कहा कि एक तरफ  सरकार लाड़ली बहिना योजना चालू करने जा रही है दूसरी तरफ  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का काटा हुआ मानदेय देने को तैयार नहीं है। सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के साथ खिलाफी की है। सेवानिवृत्त होने के बाद आर्थिक सहायता देने की घोषणा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महापंचायत बुलाकर की थीए वह भी आज दिन तक लागू नहीं की गई है। सरकार ने समय रहते अपनी घोषणाओं पर अमल नहीं किया तो इसके परिणाम भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतने पड़ सकता है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag