- 16 लाख कर्मचारी संभाल रहे हैं 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र, 15.88 करोड़ मतदाताओं को डालना है वोट

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की व्यवस्था देश के 16 लाख से अधिक कर्मचारी संभाल रहे हैं। वोटिंग शुरु होने से पहले मॉक पोलिंग की गई। जिसके वीडियों भी सामने आए हैं। कई जगह बूथों पर लंबी कतारें लगीं है। पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होना है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होने से पहले ही बालुरघाट में एक मतदान केंद्र के बाहर लोग कतार में खड़े रहे। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में कुल 42 संसदीय सीटें हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें 8.08 करोड़ पुरूष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 तृतीय लिंगी हैं। उसके अनुसार 34.8 लाख पहली बार के मतदाता हैं तथा 20-29 वर्ष के उम्रवर्ग में 3.28 करोड़ मतदाता हैं। गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में कई मतदान केंद्रों पर मतदान का समय बढ़ा दिया है। दूसरे चरण में 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 1098 पुरूष व 102 महिलाएं हैं। दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हो गया। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की 8-8 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, असम व बिहार की 5-5 सीट, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की 3-3 सीट और मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। वैसे तो दूसरे चरण में 89 सीट पर मतदान होना था लेकिन मध्य प्रदेश की बैतुल सीट पर बहुजन समाज पार्टी के एक प्रत्याशी के निधन के बाद अब तीसरे चरण में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में पोलिंग बूथ के सामने वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की गई।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag