- युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है : पाठक
भिण्ड। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्र. 8 के बूथ क्र. 61 राधाकृष्ण मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 99वां एपिसोड को सुना। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और कार्यक्रम के जिला प्रभारी दीपेश तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा  कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज पीएम की अगुवाई में देश विकास की रास्तों पर चल रहा है। विदेशों में नए भारत की पहचान बनी है। हम विश्वगुरु बनाने के राह पर अग्रसर हैं। कार्यक्रम के जिला प्रभारी दीपेश तोमर ने कहा कि आज के  मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश में ऑर्गन डोनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ी है , पीएम मोदी ने यह भी बताया कि नारी शक्ति उभरती भारतीय शक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता,पवन शर्मा, राजेश यादव, लला तोमर ,गौरव शर्मा, रवि गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag