- सांसदों के निलंबन विरोध में एकजुट हुआ इण्डिया गठबंधन


अलीगढ । सांसदों के निलंबन को अलोकतांत्रिक बताते हुए अलीगढ़ में जनपद मुख्यालय पर विभिन्न राजनैतिक दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ़ जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि इस रोष प्रदर्शन की परिस्थिति को भांपते हुए यद्यपि पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की थी और तस्वीर महल चौराहे पर भीड़ को रोकने के लिए बेरिकेडिंग भी लगाई गई थी। 

 

 

वहीं दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर पहले ही समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गई और यहां नारेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।इसके बाद यहां महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी भी अपनी भीड़ के साथ पहुंच गए और माहौल गरम हो गया।इसी बीच यहां पर पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की सलाह पर सभी लोग धरने पर बैठ गए और यहां इस धरना प्रदर्शन को ना सिर्फ़ आम आदमी पार्टी बल्कि कांग्रेस का भी पुरजोर समर्थन मिला।

 

ये भी जानिए..........

- 87 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरतार

 इस दौरान यहां धरना स्थल पर वरिष्ठ नेताओं ने भीड़ को संबोधित भी किया और इस बीच पुलिस भी सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में जुटी रही।खास बात ये है कि यहां पुतला दहन करने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ भी दो दो हाथ किए जबकि इस जद्दोजहद में पुलिस का पलड़ा भारी रहा और भारी मशक्कत करने के बाद भी सपा कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय पर पुतला नहीं जला पाए और पुलिस ने इन्हें तितर बितर कर दिया और इसके बाद यहां कांग्रेस समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित अपना ज्ञापन सौंपा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag