- नो दंगा, यूपी में सब चंगा’-योगी


मुरादाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का उपहास उड़ाने वालों को सजा भुगतनी होगी। देश और संविधान का मजाक उड़ाने वालों को जनता भी सबक सिखाएगी। उत्तर प्रदेश को विकास का इंजन बनाने की बात करते हुए उन्होंने अगले साल 42 हजार किसानों को सोलर पंप देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यूपी में अब दंगा नहीं होता, यहां सब कुछ चंगा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार दोपहर मुरादाबाद जिले के बिलारी में ढकिया नरु में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो करोड़ 61 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अगले साल 42 हजार किसानों को सोलर पंप देंगे।

Yogi Adityanath | नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर है। किसानों के ट्यूबवेल को मुफ्त बिजली देने की तैयारी में सरकार जुटी है। अलग से ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि काम की वजह से प्रदेश में भाजपा की फिर सरकार बनी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कहा कि यूपी में अब दंगा नहीं होता। यहां सब कुछ चंगा है। बेटियां स्कूल जाती हैं। कानून बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। डबल इंजन की सरकार विकास की बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश अपनी ताकत और सामर्थ्य से देश के विकास का इंजन बन रहा है।

Yogi Adityanath | नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा: योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सरकारें आगे होती थीं और समाज पीछे होता था, लेकिन अब चौधरी चरण सिंह स्मारक और जाट महासभा आगे है। सरकार उनके पीछे खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष में किसानों के जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में ही छह साल में 22 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केवल एमएसपी की घोषणा होती थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे लागू किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को सम्मान मिला और उनके खाते में करोड़ों रुपये पहुंचे।

ये भी जानिए..........

Yogi Adityanath | नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा: योगी

- रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 1.24 मिनट के मुहूर्त में होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चीनी मिलें तबाह होती थीं। गन्ना किसान परेशान होते थे। यूपी में 120 चीनी मिलें चल रही हैं और अब तक करीब दो लाख 25 हजार करोड़ का किसानों को गन्ना भुगतान किया जा चुका है। जब हम लोग आए थे,  प्रदेश के 18 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती थी। आज बढ़कर 29 लाख हेक्टेयर पर किसान गन्ने की खेती हो रही है। प्रदेश में 52000 किसानों को सोलर पैनल दिए गए। इस वर्ष 30000 किसानों की सब्सिडी बढ़ाने जा रहे हैं। अगले वर्ष से 42000 का लक्ष्य तय किया है। डबल इंजन की सरकार किसानों को मुफ्त ट्रैक्टर दिए हैं। चौधरी चरण सिंह की इच्छा के अनुरूप सहकारी चीनी मिल का पुनरुद्धार किया गया। चीनी मिल पूरी क्षमता के साथ बागपत और आसपास के किसानों का गाना खरीद कर उनका भुगतान कर रही है।

Yogi Adityanath | नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा: योगी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag