- कलेक्टर ने आंगनवाड़ी खोलने का समय किया निर्धारित


मुरैना 12 जनवरी / मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 9 से 4 बजे तक निर्धारित किया गया था। इस संबंध में सामान्य से कम तापमान होने पर शीत लहर के कारण आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये आंगनवाड़ियों के संचालन के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने

ये भी जानिए...........

- बाबा महाकाल की नगरी से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र खुलने का समय प्रातः 10 बजे, बच्चों के नाश्ते का समय प्रातः 10.30 बजे बच्चों के भोजन का समय 11.30 बजे और बच्चों की आंगनवाड़ी केन्द्र से छुटटी का समय 12 बजे निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृहभेंट अभिलेखों का संधारण, संपर्क एप एवं पोषण टेकर पर समस्त एंट्री एवं अन्य गतिविधियां पूर्वतः रहेंगी। उक्त आदेश का पालन 28 फरवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag