- दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड बरकरार

अभी ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। इसके प्रभाव में जहां दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है तो रात में गुलाबी ठंड का असर बरकरार है। प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। हालांकि बादल छंटने एवं हवाओं का रुख बार-बार बदलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उधर, रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से ठंडक बरकरार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पंजाब के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में मौजूद है। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली शीतल हवाओं के कारण रात में ठंडक बरकरार है। अभी 10 और 12 मार्च को भी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, लेकिन इसका भी विशेष प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने के आसार कम ही हैं। इस वजह से मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, लेकिन उनकी आवृति काफी कम रहने के कारण अब उनका प्रभाव उत्तर भारत के क्षेत्र तक ही सीमित बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क होने लगा है। दिन के समय हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि शाम ढलने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगता है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag