- छिंदवाड़ा में आज आखिरी बार वार करेंगे शाह - 17 अप्रैल को बंद होगा चुनाव प्रचार

भोपाल (। छिंदवाड़ा में कांग्रेस का किला ढहाने के लिए भाजपा चुनाव प्रचार बंद होने के एक दिन पहले ब्रह्मास्त्र का उपयोग करने जा रही है। वैसे तो यहां हर दिन भाजपा के राष्ट्रीय या प्रदेश के किसी बड़े नेता की सभा हो रही है, पर 16 अप्रैल को यहां अमित शाह का रोड-शो होने जा रहा है। इससे पार्टी को बड़ी उम्मीद है। यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। 17 अप्रैल की शाम से प्रचार बंद हो जाएगा। प्रचार बंद होने के एक दिन पहले शाह का रोड-शो हो रहा है। फव्वारा चौक से छोटी बाजार तक शाम चार बजे रोड-शो होगा। विधानसभा चुनाव के पहले भी अमित शाह ने छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में सभाएं की थीं। हालांकि, यहां की सभी सात सीटों पर कांग्रेस जीती थी। इस चुनाव में यह दूसरा रोड-शो है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जबलपुर में रोड-शो किया था। छिंदवाड़ा में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सभा हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आठ बार यहां पहुंच चुके हैं तो कैलाश विजयवर्गीय भी मोर्चा संभाले हैं। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में एकमात्र यही सीट कांग्रेस 37 हजार मतों से जीत पाई थी। भाजपा ने इस बार सभी 29 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, पर इसमें सबसे बड़ा रोड़ा छिंदवाड़ा ही है। भाजपा को इसलिए कठिन लग रही यह सीटभाजपा और उसके पहले जनसंघ ने हमेशा ही इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई पर कोई सफलता नहीं मिली। 1952 से लेकर अभी तक हुए चुनावों चुनावों में सिर्फ एक बार 1997 में भाजपा के सुंदरलाल पटवा ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल नाथ को हराया था। कमल नाथ यहां से नौ बार जीत चुके हैं। एक बार उनकी पत्नी अलका नाथ और 2019 में उनके पुत्र नकुल नाथ जीते थे। एक बार फिर वह चुनाव मैदान में हैं। भाजपा हर हाल में यह सीट जीतना चाहती है। कमलनाथ के लिए चुनौती यह है कि यहां से उनके करीबी और अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह, पूर्व विधायक दीपक सक्सेना सहित कई नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। कमल नाथ इसे अपने प्रति सहानुभूति के रूप में भुनाना चाहते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए कमल नाथ ने पूरे प्रदेश में जनसभाएं की थी, पर इस बार वह छिंदवाड़ा में ही दिन-रात एक कर रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag