- गर्मी के साथ ही मुंबई मंडल का शीतल अभियान शुरु

मुंबई पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। इसीबीच गर्मी से लोगों को निजात दिलाने के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने शीतल अभियान की शुरुआत की है। मुंबई सेंट्रल मंडल ने सभी श्रेणियों के स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं के मापदंड के अनुसार वॉटर कूलर और पानी के नल की उपलब्धता तय की है। गौरतलब है कि तपते सूरज ने लोगों की हालत तो खराब की ही है अब प्रशासन की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। रेल मंत्रालय ने स्टेशनों पर पीने के पानी की उपलब्धता की समीक्षा की है और पर्याप्त सप्लाई करने के लिए क्षेत्रीय रेलवे को अडवाइजरी जारी की है। इसके तहत स्टेशनों पर पेय जल की व्यवस्था को सुचारू करना और शेड, पंखे या एसी को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मध्य रेलवे ने 434 स्टेशनों पर जल व्यवस्था के लिए 8,093 जल नल, 498 वॉटर कूलर और 149 ट्यूबवेल का प्रावधान किया है। मुंबई मंडल ने 1200 पानी के नल, 245 वॉटर कूलर और 10 ट्यूबवेल उपलब्ध कराए हैं। जिन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर पानी की कम सप्लाई हो रही है वहां पानी के टैंकर तैनात किए जाएंगे। प्लैटफॉर्म पर पानी उपलब्ध हों इसके लिए स्टाफ द्वारा नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। ट्रेनों के सामान्य श्रेणी के कोचों के पास ठंडे पेयजल के वितरण के लिए महिला समितियों, गैर सरकारी संगठनों, स्काउट्स और गाइड और अन्य स्वयं सहायता समूहों से मदद ली जाएगी। मुंबई सेंट्रल के पास पूरे डिविजन में 194 वॉटर कूलर चालू हैं। रेलवे के अनुसार यात्रियों को गर्मी से कैसे निपटें और खुद को हाइड्रेटेड कैसे रखें और हीट स्ट्रोक के मामले में कैसे रिस्‍पोंड करें इसके बारे में शिक्षित करने के लिए एक चेकलिस्ट स्टेशन परिसर में सर्कुलेट की जाएगी। जहां आम जनता को पानी बचाएं और गर्मी को मात देने के तरीके विषय पर आधारित 30-60 सेकंड की जानकारी और शैक्षिक रील साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag