- दूल्हा पसंद नहीं आया तो लड़की ने शादी से किया इनकार बारात लौटी

ग्वालियर देहात के उटीला थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में लड़की को जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने लड़के के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया और शादी करने से मना कर दिया | मामला बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची बाद में बिना शादी के लड़की वापस चली गई| जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अछनेरा आगरा निवासी ममता पुत्री हाल सिंह की शादी उटीला निवासी अनिल सिंह चौहान के साथ हुई थी | दोनों का संयुक्त शादी का कार्यक्रम हो रहा था तभी रात को जयमाला डालने की बात आई जैसे ही लड़की ने दूल्हे का चेहरा देखा तो उसने शादी करने से मना कर दिया| लड़की का कहना था की फोटो में लड़की की जो शक्ल है वह नहीं मिल रही है इसलिए वह शादी नहीं करेगी| घर वालों ने काफी समझाया लेकिन लड़की नहीं मांगी मानी जब मामला बिगड़ गया तो पुलिस मौके पर आ गई बाद में लड़की बिना शादी के वापस चली गई|

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag