- (कोरबा) अंचल ने सुनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दहाड़

(कोरबा) अंचल ने सुनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दहाड़

कोरबा भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरबा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 10 साल में हमने बदलते भारत को देखा है। एक ऐसा भारत जिसका विश्व में सम्मान बढ़ा है। आज के भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज का भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकता है। यह भगवान राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। इसलिए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का सबसे ज्यादा उल्लास कहीं था तो छत्तीसगढ़ में था। ऐसा कौन है जिसे ननिहाल अच्छा नहीं लगता। हमारे लिए भी यह ननिहाल है। 2014 के पहले किसान आत्महत्या करता था। जवान पलायन करता था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। आतंकवादी कहीं भी घुसकर बम विस्फोट करते थे। अब कुछ भी होता है तो पाकिस्तान पहले सफाई दे देता है कि हमने कुछ नहीं किया। उसे पता है कि अगर किसी भी धमाके में पाकिस्तान का हाथ आया तो भारतीय सेना घर में घुसकर मारेगी। योगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन का लाभ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के शासन में मुफ्त चावल मिल रहा है। कांग्रेस के राज में जनता भूखे मरती थी। पाकिस्तान की 23 करोड़ की आबादी भी अभी भूखे मर रही है। कांग्रेसी तो कमीशन खाने के आदी हैं। उनकी कमीशनखोरी को लगाम लगाने के लिए, पीएम मोदी ने जन-धन अकाउंट खोले हैं। दिल्ली और रायपुर से अगर पैसा आपको भेजा जाएगा तो उसमें कोई कांग्रेसी दलाल डकैती नहीं डाल पाएगा। उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला किया। शराब, कोयला यहां तक की गोबर में भी उन्होंने घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने भगवान को भी नहीं छोड़ा महादेव एप्प के नाम पर भी घोटाला कर दिया। कांग्रेस ना सुरक्षा दे सकती है ना विकास की बड़ी परियोजना ला सकती है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय सभा को संबोधित किया। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत उद्बोधन दिया। श्री योगी ने कहा कि, मोदीजी 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन का लाभ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के शासन में मुफ्त चावल मिल रहा है। कांग्रेस के राज में जनता भूखे मरती थी। पाकिस्तान की 23 करोड़ की आबादी भी अभी भूखे मर रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag