- विवाहिता निधि गर्ग की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पति सहित 4 पर केस दर्ज

यमुनानगर अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी 30 वर्षीय विवाहिता निधि गर्ग की जहरीला पदार्थ खाने से ससुराल में मौत हो गई। निधि की शादी 4 साल पहले यमुनानगर के सरावा गांव में हुई थी। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले पहले जगाधरी अस्पताल और फिर पंचकूला ऑल केमिस्ट ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं पति के मौके से चले जाने पर मायके पक्ष ने विरोध जताया था और शव का अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवाया। जहां मायके व ससुराल पक्ष शव ले जाने पर आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों में बहस हुई। आखिर में शव मायके पक्ष वाले अंबाला सिटी ले गए और वहीं उसका संस्कार किया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने मौत के घाट उतारा। यमुनानगर के सढौरा थाना पुलिस ने विवाहिता के पिता महिपाल की शिकायत पर पति विनय व सास रेखा रानी और जेठ अंकुर व जेठ विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी विवाहिता के पिता महिपाल ने बताया कि उसकी 2 लड़कियां व एक लड़का है। छोटी लड़की 30 वर्षीय निधि गर्ग की शादी वर्ष 2020 में यमुनानगर के सरावा गांव निवासी विनय जिंदल से हुई थी। बेटी व दामाद दोनों अलग-अलग आईटी कंपनी में थे। शादी के कुछ समय के बाद ही पति विनय व जेठ अंकुर व सास रेखा रानी दहेज के लिए तंग करने लगे थे। वे लोग कई बार मारपीट भी करते थे। 24 अप्रैल को 11 बजकर 15 बजे सुबह दामाद का फोन आया कि निधि की तबीयत ठीक नहीं है और वह उसको लेकर शर्मा अस्पताल और फिर ऑल केमिस्ट पंचकूला लेकर जा रहा हूं। जैसे ही वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो बेटी को मृत घोषित कर दिया गया था। उन्हें शक है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने के कारण जहरीली वस्तु खिलाकर बेटी ही हत्या की गई। बिना बताए अस्पताल ले जाते रहे और गुमराह करते रहे। शिकायत कर्ता पिता महिपाल ने बताया कि बार-बार तंग करने व मारपीट करने को लेकर बेटी निधि ने पंचकूला के सेक्टर-4 थाने में शिकायत भी दी थी। हालांकि उस समय ससुराल पक्ष वाले समझौता कर अपने घर ले गए थे। बेटी के पास 11 माह का एक लड़का है। बेटी ने बताया था कि अभी भी ससुराल पक्ष वाले तंग करते हैं और बीच में हमने 2 लाख रुपये नकद भी दिए थे ताकि बेटी का घर बसा रहे। फिर भी पति बार-बार पैसों की डिमांड करता था और बेटी के नाम से बैंक से लोन भी लिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag