नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव अब अपने छठे चरण में आ गया है, इस फेज में शनिवार को 58 सीटों पर वोटिंग होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पूरा दबदबा देखने को मिला था, दिल्ली-हरियाणा में क्लीन स्वीप किया था और बाकी राज्यों में भी अच्छी बढ़त मिली थी। कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी, इसके बाद ये वाला चरण हर पार्टी के लिए निर्णायक साबित होने जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में मतदान बिहार : वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज हरियाणा: अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव फरीदाबाद जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी झारखंड: गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर ओडिशा: संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी भुवनेश्वर पश्चिम बंगाल: तामलुक, कांथी घाटल, झाड़ग्राम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर उत्तरप्रदेश:सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदौही