- नागरिक सुरक्षा संहिता का विवेचकों को प्रशिक्षण दिया जाएः शेखर

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने की जबलपुर बालाघाट जोन की समीक्षा जबलपुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और जबलपुर संभाग प्रभारी एडीजी चंचल शेखर ने यहां कहा कि एक जुलाई से नागरिक सुरक्षा संहिता सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में लागू की जा रही है। इसके मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये उन्होंने जबलपुर और बालाघाट जोन के पुलिस अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सभी विवेचकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिये हैं। श्री शेखर यहां पुलिस कंट्रोल रूम में दोनों जोन की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। यहां बता दें की केन्द्र सरकार ने हाल ही में दंड संहिता प्रक्रिया को बदलकर नागरिक संहिता प्रक्रिया लागू की है। जिसमें धोखाधड़ी, हत्या जैसे संगीन अपराधों में धाराएं बदल गई हैं। लिहाजा बैठक में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एक एक बिन्दू पर विस्ता से बताया गया। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये एडीजी चंचल शेखर ने जबलपुर जोन एवं बालाघाट जोन के सभी ९ जिलो में दर्ज हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार जैसे संगीन अपराधों की समीक्षा करते हुये कहा कि जिन प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उनमें गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये जाएं। आरोपियों पर इनाम घोषित किये जाने के बाद उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी प्राथमिकता के आधार पर की जाए। नकबजनी चोरी लूट के प्रकरणों के लिये टीमें बनाकर अपराधों को चिन्हित कर आरोपियों का पता किया जाए और शीघ्र गिरफ्तार कर उनसे संपत्तियों की बरामदगी करने के निर्देश भी उन्होंने दिये। बैठक में अवैध शराब, गांजा, स्मैक तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने अभियान चलाया जाए। जुआ सट्टा के खिलाफ भी सतत मुहिम जारी रखी जाए। आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर और एनएसए की कार्यवाही भी प्रस्तावित की जाए। एससी एसटी एक्ट के मामलों का शीघ्र निराकरण कर पीड़ितों को राहत राशी दिलाए जाने के निर्देश भी एडीजी ने दिया। इस तरह उन्होंने वारंट तामीली पर विशेष ध्यान देने और धर्म स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की भी मानीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। यह रहे उपस्थिति........ बैठक मे पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट संजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाडा रेंज सचिन अतुलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज तुषार कांत. विद्यार्थी, पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज मुकेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डिण्डोरी श्रीमति वाहिनी सिंह, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर अमित कुमार,, पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरव, पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा राजेश त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला अमित वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक शहर जबलपुर सुसोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा उपस्थित रहें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort bursa escort izmit escort bursa escort kızlar bursa escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet perabet perabet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş hiltonbet hiltonbet giriş hiltonbet hiltonbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş holiganbet holiganbet giriş