- bhopal news:झूमाझटकी हाथापाई के बीच सदिंग्ध हालत में छत से गिरी किशोरी

bhopal news:झूमाझटकी हाथापाई के बीच सदिंग्ध हालत में छत से गिरी किशोरी

bhopal news:भोपाल अशोका गार्डन थाना इलाके में किराये से रहने वाली नाबालिग किशोरी का किसी बात को लेकर मकान मालिक और उसकी पत्नि से विवाद हो गया। उनके बीच झूमाझटकी शुरु हो गई, इस बीच ही किशोरी मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। दंपत्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की जॉच कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि रतन सिंह अपने परिवार के साथ थाना इलाके में स्थित ग्राम हिनोतिया में बालाप्रसाद के मकान में किराये से रहते है। उनकी 15 साल की बेटी दुर्गा का बीती 10 जून की रात मकान मालिक की पत्नी विमला बाई ने दुर्गा पर आरोप लगाया कि वह लोगों से बुराई करती है। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद उनके बीच गालीगलौज शुरु हो गई जो झूमाझटी तक जा पहुंची। विवाद की आवाजे सुनकर वहॉ मकान मालिक  

बाला प्रसाद भी पहुंच गए थे। हाथापाई के बीच ही सदिंग्ध हालत 
में दुर्गा चार मजिंला मकान की छत से नीचे गिर गई। गंभीर रुप से घायल किशोरी को इलाज के लिये परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे वहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने अगले दिन किशोरी के बयान दर्ज किये। किशोरी दुर्गा का आरोप है, की दंपत्ति ने उससे मारपीट करते हुए उसे छत से नीचे धक्का दिया था। हालांकि शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस का अनुमाना है कि यदि चार मजिंला उपर से किशोरी को धक्का दिया जाता तो उसकी जान जा सकती थी। फिलहाल आरोपी दंपती के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। अधिकारियो का कहना है कि दंपत्ति की गिरफ्तारी जॉच के बाद की जायेगी वहीं जॉच के आधार पर प्रकरण में धाराऐं बढ़ाई भी जा सकती है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag