- Madhya Pradesh News: दमोह में कुएं का पानी पीने से 200 से ज्यादा लोग बीमार, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Madhya Pradesh News: हरदुआ जामसा गांव में दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। स्वास्थ्य अमले की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है।

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के हरदुआ जामसा गांव में दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। इनका इलाज बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पीएचई विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। बारिश का मौसम आते ही दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त का प्रकोप शुरू हो जाता है।

म प्र में दवाइयों में हो रहा भ्रष्टाचार 

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर अचानक लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। पहले एक, दो लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उसके बाद एक के बाद एक गांव के कई लोग इसकी चपेट में आने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि गांव के 200 से ज्यादा ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र को दी तो अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

यहाँ भी पढ़िए Indore News:  इंदौर में स्वतंत्रता सेनानी के पोते के पास गांधीजी का चश्मा और वीरों के डाक टिकट

इसके बाद ग्रामीणों का उपचार शुरू किया गया और जिन ग्रामीणों की हालत गंभीर थी उन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं का पानी पीने से उनकी हालत बिगड़ी है। पीएचई विभाग की टीम ने पानी का छिड़काव भी शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाले में गंदा पानी भरा हुआ है। यह पानी कुएं के अलावा लोगों के घरों में खोदे गए बोर में जा रहा है। बटियागढ़ बीएमओ डॉ. श्रवण पटेल ने बताया कि हरदुआ जामसा गांव में उल्टी-दस्त से 200 से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उल्टी-दस्त का कारण गांव में फैली गंदगी है। दूषित पानी के कारण लोग बीमार हुए हैं। इसका मुख्य कारण नालियों का चोक होना और नाले से पूरे गांव में गंदगी फैलना है।

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

ये लोग हुए बीमार: खलक सिंह की पत्नी लक्ष्मी, खलक सिंह पिता खिलान सिंह, अभिराज पिता कालू सिंह, भीम की पत्नी सुखबाई, कल्पना पिता घुप्पू, चीनू पिता लच्छू, संकू पिता रापू, महारानी बाई, महेंद्र सिंह पिता रमेश सिंह, कोसा बाई, तिरलोक लोधी, अभिजीत और राजकुमार। कई ग्रामीणों का इलाज हटा सिविल अस्पताल में भी चल रहा है.

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler online casino online casino Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Güncel Giriş Superbetin Superbetin Giriş Superbetin Güncel Giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio Betcio Giriş betcio güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş Piabet Piabet Giriş Ngsbahis Ngsbahis Giriş İnterbahis İnterbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Coinbar Coinbar Giriş Limanbet Limanbet Giriş İmajbet İmajbet Giriş Restbet Restbet Giriş Matbet Matbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Belugabahis Belugabahis Giriş Online casino nz Best payout online casino nz jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş Meritking Perabet Holiganbet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş bahsegel bahsegel bahsegel bahsegel bahsegel perabet perabet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş belugabahis matbet romabet