- Bhopal News: अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी श्री  सिंह ने मप्र प्रभारी सचिवों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी

Bhopal News: अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी श्री  सिंह ने मप्र प्रभारी सचिवों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी

मोर्चा संगठनों, विभागों प्रकोष्ठों को भी समन्वय का दायित्व सौंपा

Bhopal News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह द्वारा मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन में कुशल कार्य के लिए निम्नलिखित जिलेवार क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों और संयुक्त सचिव (मप्र प्रभारी) को आवंटित की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी संजय दत्त को मप्र के अंतर्गत आने वाले जिले झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, भोपाल, शाजापुर, आगर मालवा, उज्जैन, देवास, इंदौर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़िए Bhopal News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा शहीद के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार में हुए शामिल

इन जिलों में दत्त के साथ समन्वय बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल को भी शामिल किया गया है।  
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी चंदन यादव को श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, पन्ना और जबलपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। श्री यादव के साथ समन्वय के लिए युवा कांग्रेस और इंटक को भी शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चाय महँगी होने को है

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

इसी तरह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी आनंद चौधरी को रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिण्डौरी, अनूपपुर आदि जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भी इन जिलों में समन्वय हेतु श्री चौधरी के साथ जोड़ा गया है।  अभा कांग्रेस के सचिव मप्र प्रभारी रनविजय सिंह लोचभ कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और उमरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री सिंह के साथ समन्वय हेतु एनएसयुआई और सोशल मीडिया को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185