- कंबल खरीद में देरी पर 3 जिलों के जिलाधिकारियों से सीएम योगी ने मांगा स्पष्टीकरण


लखनऊ,। यूपी में ठंड के मद्देनजर गरीबों की सेहत के प्रति गंभीर उप्र सरकार ने कंबल खरीद में लेटलतीफी पर तीन जिलों के जिलाधिकारियों से जवाब तलब किया है। सरकार ने ठंड के मद्देनजर कंबलों की व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही दे दिए थे। 
प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 72 जिलों में कंबलों की खरीद का कार्य पूरा हो गया है। जिलों में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की निगरानी मुख्य सचिव स्तर पर की जा रही है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जहां कंबल की खरीद के लिए 27.27 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं वहीं अलाव के लिए 1.77 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

UP के तीन जिलों में कंबल की कमी पर CM Yogi ने जताई नाराजगी;

ये भी जानिए...................

UP के तीन जिलों में कंबल की कमी पर CM Yogi ने जताई नाराजगी;

- लुटेरी दुल्हन ने युवक को ठगा, पुलिस ने भेजा जेल

अबतक प्रदेश के 72 जिलों में कंबलों क्रय की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जबकि कानपुर देहात, संभल और एटा में इस कार्य में हो रहे विलंब पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये हैं। सूत्रों के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेश में 3लाख 30 हजार 794 कंबलों की खरीद पूरी कर ली गई है जबकि 45 हजार 293 कंबलों को वितरित भी किया जा चुका है। वहीं प्रदेशभर में 1199 रैन बसेरों को संचालित किया जा चुका है। साथ ही अलाव जलाने के लिए प्रति तहसील 50 हजार रुपए भी योगी सरकार ने आवंटित कर दिये हैं। 

UP के तीन जिलों में कंबल की कमी पर CM Yogi ने जताई नाराजगी;

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag