- खनेता आश्रम की बहुत बड़ी अपार महिमा है जहां संतों का संगम होता है मा सनातन धर्म मजबूत होता है: नरेंद्र सिंह तोमर

-विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन शेड कर का किया भूमि पूजन भिण्ड। भारत सरकार में पूर्व कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपने एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र गोहद के प्रमुख धार्मिक स्थल खनेता पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव काकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से मंच पर शामिल थे। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गोहद में रघुनाथ मंदिर विजयराम धाम खनेता में 1008 महामंडलेश्वर महंत रामभूषण दास महाराज जी के द्वारा 18 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित विशाल आध्यात्मिक समारोह के समापन अवसर पर आज सम्मिलित होने का अवसर मिला।इस अवसर पर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और समारोह में मौजूद विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि विजयराज दास महाराज की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भक्तों के लिए लगने वाले टीन शेड कार्य का भी भूमिपूजन किया।विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि की खानेता नेता आश्रम की अपार महिमा है जहां संतों का संगम होता है वहां सनातन धर्म मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि विजय दास जी महाराज ने अपने आध्यात्मिक विचारों के साथ समाज को सनातन की ओर जागृत किया है। उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत कथा महापुराण एवं राम कथाएं हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हर व्यक्ति को जिसका स्मरण भाव से सुनना चाहिए।उन्होंने कहा विजय दास जी महाराज ने अपने आध्यात्मिक विचारों से ही नहीं एवं उनमें भगवान की भक्ति का उनके हृदय में संचार था जिन्होंने आश्रम को एक अच्छे धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। अब महामंडलेश्वर महंत राम भूषण दास जी महाराज के द्वारा पूर्व में भी संत सम्मेलन का आयोजन इसी स्थान पर किया गया था। महाराज जी कृपा से यह कार्यक्रम समाज के अंतिम भक्तों तक पहुंच रहा है यही भाव हर व्यक्ति में बना रहे इससे हमारे सनातन धर्म मजबूत हो और हम अपनी भारतीय संस्कृति की ओर जागृत हुआ लाइन यही संत सोमणीय विजय राज जी महाराज के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित होगी। उन्होंने कहा कि हर साल होने वाले कार्यक्रमों के लिए विशाल तीन सेट लगाया जाएगा। ताकि श्रद्धा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा का केंद्र बने। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का खानेता आश्रम जाते समय गोहद में भाजपा _कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ अगवानी करते हुए पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर आदि पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag