- पूर्व सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया गांव चलो अभियान के तहत सुरपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 61 पर रात्रि विश्राम करेंगे

-पूर्व मंत्री डॉ भदौरिया बूथ पर ग्राम वासियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए संगठनत्मक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश सरकार में रहे पूर्व सहकारिता एवं कैबिनेट लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय प्रवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र अटेर के सुरपुरा मंडल में कई कार्यक्रमों में पहुंचकर शिरकत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी सुरपुरा मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि गाँव चलो अभियान के अंतर्गत पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया जी आज 23 फरवरी 2024 को अटेर विधानसभा के सुरपुरा मण्डल के ग्राम मघेरा बूथ क्र. 61 पर रात्रि विश्राम करेंगे एवं ग्राम वासियों व कार्यकर्ताओ से वार्तालाप करेंगे।इस अवसर पर वह बूथ समिति की बैठक, दीवार लेखन व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag