- Bhopalo News:  भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजे भगवान श्रीगणेश

Bhopalo News:  भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजे भगवान श्रीगणेश

Bhopalo News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की भारतीय जनता पाटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विगत कई वर्षों से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ भगवान श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीगणेश जी सभी का मंगल करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं।

यह भी पढ़िए Bhopal News: अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी श्री  सिंह ने मप्र प्रभारी सचिवों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी

कार्यालय परिसर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के उपरांत आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवादास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष सुमीत पचौरी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार हो तो ऐसा

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर भी हुई गणपति जी की स्थापना
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के पूर्व प्लेटिनम प्लाजा न्यू मार्केट पहुंचकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा लेकर अपने निवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापना की। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185