- विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित

विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित

कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर पंजाब की चार और पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने गिद्दड़बाहा से लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा की पत्नी अमृता वारिंग को टिकट दिया है और पश्चिम बंगाल की मेदिनीपुर सीट से श्याम लाल घोष को उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर पंजाब और पश्चिम बंगाल की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने गिद्दड़बाहा से लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा की पत्नी अमृता वारिंग को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने पंजाब के डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर, गिद्दड़बाहा से अमृता वारिंग, बरनाला से कुलदीप सिंह ढिल्लों और चब्बेवाल से रंजीत कुमार को मैदान में उतारा है।

बंगाल की 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए

इस बीच, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की छह तलडांगरा, सिताई, नैहाटी, हावड़ा, मेदिनीपुर, मदारीहाट सेक विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने सीताई (एससी) से हरिहर रॉय सिंघा, मदारीहाट सेक (एसटी) से विकास चंप्रो मैरी, नैहाटी से परेशनाथ सरकार, हावड़ा से हबीब रजा चौधरी, मेदिनीपुर से श्यामलाल घोष, तलडांगरा से तुषारकांति को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यह सूची शेयर की है।

 

एक्स पर सूची शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। भाजपा ने पंजाब की 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे कांग्रेस से पहले भाजपा ने मंगलवार को पंजाब की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

 

भाजपा ने डेरा बाबा नानक से सरदार रवि करण कहलों, गिद्दड़बाहा से सरदार मनप्रीत बादल और बरनाला सीट से सरदार केवल सिंह ढिल्लों को मैदान में उतारा है। इससे पहले कांग्रेस ने असम की 4 और मध्य प्रदेश की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। असम की धोलाई सीट से ध्रुवज्योत पुरकायस्थ, सिदली से संजीब वारले, बोंगाईगांव से ब्रजेंजीत सिन्हा और सामगुरी से तंजील हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा ​​और बुधनी से राजकुमार पटेल को उपचुनाव का टिकट दिया है। आपको बता दें कि बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान विधायक थे लेकिन उनके सांसद और बाद में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद इस सीट पर फिर से उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नवंबर को होगा मतदान आपको बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने हाल ही में 15 राज्यों की 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी।

 

जिसमें पंजाब की चार सीटें, पश्चिम बंगाल की छह सीटें, असम की चार सीटें और मध्य प्रदेश की दो सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag