- 'मजबूत होकर ही हम एक बेहतर दुनिया बन सकते हैं...', कर्नाटक में एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन के बाद क्या बोले राजनाथ सिंह?

'मजबूत होकर ही हम एक बेहतर दुनिया बन सकते हैं...', कर्नाटक में एयरो इंडिया 2025 के उद्घाटन के बाद क्या बोले राजनाथ सिंह?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। एयरो इंडिया 2025 का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि कमजोर सुरक्षा स्थिति में कभी शांति नहीं मिल सकती और मजबूत बनकर ही हम बेहतर विश्व व्यवस्था के लिए काम कर पाएंगे। वैश्विक अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़े देश के तौर पर भारत हमेशा से शांति और स्थिरता का समर्थक रहा है।

नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया 2025 का 15वां संस्करण मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संबोधित भी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। एयरो इंडिया 2025 का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि कमजोर सुरक्षा स्थिति में कभी शांति नहीं मिल सकती और मजबूत बनकर ही हम बेहतर विश्व व्यवस्था के लिए काम कर पाएंगे।

वैश्विक अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक बड़े देश के तौर पर भारत हमेशा से शांति और स्थिरता का समर्थक रहा है।

भारतीय सुरक्षा को लेकर राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने कहा, हमारे लिए भारतीय सुरक्षा या भारतीय शांति अलग-थलग नहीं है। सुरक्षा, स्थिरता और शांति राष्ट्रीय सीमाओं से परे साझा संरचनाएं हैं। विदेशी देशों के हमारे मित्रों की (एयरो इंडिया में) उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि हमारे साझेदार एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य के हमारे दृष्टिकोण को साझा करते हैं।

'हमें मजबूत होना होगा'

राजनाथ सिंह ने आगे कहा,

सुरक्षा की कमज़ोरी में शांति कभी हासिल नहीं की जा सकती। शांति का वट वृक्ष केवल ताकत की जड़ों पर ही खड़ा हो सकता है। मेरा मानना ​​है कि हम सभी को एक साथ मजबूत होना होगा, तभी हम शांति सुनिश्चित कर पाएंगे। मजबूत होकर ही हम एक बेहतर विश्व व्यवस्था के लिए काम कर पाएंगे।

भारत के इतिहास का भी ज़िक्र किया

आगे यह कहते हुए कि वैश्विक अनिश्चितता के इस माहौल में भारत एक बड़ा देश है जहाँ शांति और समृद्धि है, रक्षा मंत्री ने कहा, 'अगर आप भारत के इतिहास का आकलन करेंगे, तो आप पाएंगे कि हमने न तो किसी देश पर हमला किया है, न ही हम किसी बड़ी शक्ति की प्रतिद्वंद्विता में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा,

'एक बड़े देश के रूप में भारत हमेशा शांति और स्थिरता का समर्थक रहा है। और जब मैं यह कह रहा हूं, तो यह सिर्फ कहने की बात नहीं है, बल्कि यह हमारे मौलिक आदर्श की बात है।'

एशिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी माने जाने वाले एयरो इंडिया के 15वें संस्करण का उद्घाटन सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां येलहंका वायुसेना स्टेशन पर किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag