- राजा सिंह ने सिया मर्डर केस को 'लव जिहाद' बताया, CM मोहन यादव से यह मांग की

राजा सिंह ने सिया मर्डर केस को 'लव जिहाद' बताया, CM मोहन यादव से यह मांग की

"हिंदू गर्जना रैली" में टी. राजा सिंह ने भोपाल हत्याकांड को "लव जिहाद" बताया और एक खास समुदाय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुफ्त राशन बंद करने और बुलडोजर चलाने की मांग की।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुई "हिंदू गर्जना रैली" में तेलंगाना के फायरब्रांड MLA टी. राजा सिंह ने एक बार फिर अपने विवादित और तीखे बयानों से राजनीतिक माहौल गरमा दिया। शिवाजी जयंती के मौके पर आयोजित एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए राजा सिंह ने भोपाल में हुए कुख्यात सिया मर्डर केस को "लव जिहाद" बताया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से खास समुदाय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भोपाल के गूंगा इलाके में 33 साल की सिया की हत्या और उसकी लाश को सेप्टिक टैंक में छिपाने का जिक्र करते हुए राजा सिंह ने मंच से कहा, "गोंडिया की हमारी बेटी सिया को लिव-इन रिलेशनशिप में धोखा दिया गया और जब उसने शादी की बात की तो उसे मार दिया गया।" हालांकि पुलिस जांच में मुख्य आरोपी का नाम "शिव प्रसाद" सामने आया, लेकिन राजा सिंह ने मंच से आरोपी को "समीर" कहकर बुलाया और इस घटना को "लव जिहाद" और "मिशन हत्याकांड" का हिस्सा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जिहादी सोच का नतीजा है।

CM मोहन यादव से मांग
राजा सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि राज्य में ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "वोटों के लालच में ऐसे लोगों को मुफ्त राशन और सरकारी घर देना बंद करें।" लव जिहाद, लैंड जिहाद और जिम जिहाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब "मुस्लिम-मुक्त मध्य प्रदेश" चाहते हैं। उन्होंने सरकार से आरोपियों के घरों पर तुरंत बुलडोजर चलाने की अपील की।

ओवैसी और राजनीति पर तीखा हमला
अपने भाषण में राजा सिंह ने हैदराबाद के ओवैसी भाइयों पर भी तीखा निशाना साधा। ओवैसी भाइयों को "साले" और खुद को उनका "साला" कहते हुए उन्होंने कहा, "अगर आप भारत में रहना चाहते हैं, तो आपको वंदे मातरम कहना होगा।" राजनीति को "कीचड़" कहते हुए राजा सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे को नेता नहीं, बल्कि धर्म के रक्षक संभाजी महाराज जैसा बनाएंगे। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को "वोट भिखारी" भी कहा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag