- 'अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार, तो तेजस्वी यादव...', प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

'अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार, तो तेजस्वी यादव...', प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे तीन साल तक उपमुख्यमंत्री रहे, तो उन्होंने कुछ नहीं किया, बल्कि हालात और बदतर कर दिए। उनके माता-पिता के राज में बिहार रसातल में चला गया था।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। पश्चिमी चंपारण में पीके ने कहा कि अगर नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, तो तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं। तेजस्वी यादव और लालू यादव ही हैं जिन्होंने इस राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को समाज का हिस्सा बनाया और 15 साल तक बिहार को रसातल में पहुँचाया।

प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार का हर नागरिक जानता है कि उनसे (राजद) ज़्यादा भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति वाला कोई दूसरा नेता बिहार में नहीं आया... 15 साल में उनके माता-पिता के राज में बिहार रसातल में चला गया। जब वे तीन साल उपमुख्यमंत्री रहे, तो उन्होंने कुछ नहीं किया, बल्कि इसे और बदतर बना दिया। तेजस्वी यादव का अपराध और भ्रष्टाचार पर बोलना ऐसा है जैसे कोई शेर लोगों को शाकाहारी बनने की शिक्षा दे रहा हो।"

'राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं, उनका...'

दूसरी ओर, बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में प्रशांत किशोर गुरुवार को गोपालगंज भी गए। उन्होंने सबेया हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। पीके ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर उनके फोकस में नहीं हैं। इस पर पीके ने कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं, उनका फोकस बिहार के युवाओं पर नहीं, बल्कि देश और मोदी पर है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम लोगों को बिहार की चिंता है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री के परिवार से हैं, प्रधानमंत्री के बेटे हैं। प्रशांत किशोर या बिहार उनके फोकस में कैसे आएगा! उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार के युवाओं की चिंता नहीं है। उन्हें लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की चिंता है, लेकिन प्रशांत किशोर को बिहार के युवाओं की चिंता है। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर का गुरुवार को गोपालगंज के अलावा पश्चिमी चंपारण में भी 'बिहार बदलाव यात्रा' का कार्यक्रम था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag