पुलिस के रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में MNREGA समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछार करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई। इसके बाद पुलिस के बल प्रयोग में कुछ लोग घायल हो गए।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कांग्रेस पार्टी के इस विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के स्पोर्ट्स सेल ने किया था। विधानसभा तक मार्च करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक मीटिंग की। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भी मीटिंग को संबोधित किया।
कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल ने घेराव का आयोजन किया
पार्टी के कई MLA भी मौजूद थे। प्रदेश स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा तक मार्च किया। पुलिस ने विधानसभा से पहले ही डबल लेयर बैरिकेड्स लगा दिए थे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की।
पुलिस के रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।
विधानसभा रोड पर अफरा-तफरी
इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की। वाटर कैनन से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही।