- Utter Pradesh News: थाईलैंड के उपराजदूत ने किया सारनाथ का दौरा

Utter Pradesh News: थाईलैंड के उपराजदूत ने किया सारनाथ का दौरा

Utter Pradesh News: भारत में थाईलैंड के उपराजदूत थीराफत्त मोखोन्नविन ने शनिवार को सारनाथ का भ्रमण किया। वे सुबह 11 बजे बौद्ध विहार पहुंचे। यहां उन्होंने थाई बौद्ध विहार स्थित मंदिर में भिक्षु मांगलिकों के नेतृत्व में तथागत की प्रतिमा का पूजा-पाठ किया। 

इसके बाद पुरातात्विक खंडहर स्थित धर्मराजिका स्तूप, मूलगंध मंदिर अवशेष और धमेख स्तूप देखा। फिर संग्रहालय में रखी बुद्ध और हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को देखकर उनकी ऐतिहासिकता को जाना। इस दौरान सारनाथ के बारे में भंते डॉ झेलमराज ने जानकारी दी। वहीं थाई बौद्ध मंदिर के प्रभारी मांगलिकों ने उपराजदूत की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। उपराजदूत का काफिला लगभग शाम 4 बजे अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag