- Ayodhya News:  राम मंदिर में पुजारियों के लिए जारी रोस्टर पर रोक पहले की तरह ही होगी पूजा

Ayodhya News:  राम मंदिर में पुजारियों के लिए जारी रोस्टर पर रोक पहले की तरह ही होगी पूजा

Ayodhya News:  राम मंदिर में पुजारियों के लिए जारी रोस्टर पर रोक लगा दी गई है, पहले की तरह ही पुराने पुजारियों के साथ नए पुजारी रामलला की पूजा करने वाले है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर रोक लगा दी गई है। पुजारी पहले की तरह ही रामलला की पूजा करना है। रोस्टर पर पुजारियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
राम मंदिर में पुजारी अपने निर्धारित समय से पूजन पद्धति को संपन्न कर रहे हैं। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि सभी पुजारियों के द्वारा ट्रस्ट को दिए पत्र के बाद ट्रस्ट ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है। अभी सभी पुजारी पहले के समय पर राम मंदिर में सेवा देगा। 
बता दें कि श्रावण माह को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी के साथ बैठक कर चार समूह में पुजारियों को विभक्त कर श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित राम मंदिर, कुबेर टीला और यज्ञशाला स्थल पर 10 घंटे की सशर्त ड्यूटी लगाई है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag