-
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुई मारपीट
महिला फैन ने की दबंगाई, 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पर मुंबई में हमले की खबर है। पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार, सेल्फी लेने से मना करने पर कुछ फैंस भड़क गए। खिलाड़ी की कार पर हमला कर दिया। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। उस समय पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ कार में बैठे थे। तभी कुछ लोग वहां आए और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कहा। इनकार करने पर गुस्साए फैंस ने उनकी कार पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया, और कार की विंडशिल्ड तोड़ दी। तथा मामले को रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग भी की। पैसे नहीं देने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात हैं। शिकायत में जिन लोगों का नाम है - जिनमें से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सना ऊर्फ सपना गिल के रूप में हुई है। दोनों ने आरोपों को खारिज किया है और पृथ्वी शॉ पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। महिला फैन ने आरोपों को किया खारिज इस मामले में आरोपी सना उर्फ सपना गिल के वकील अली काशिफ खान का कहना है कि मारपीट सपना ने नहीं, बल्कि पृथ्वी शॉ ने की थी। झगड़े के वीडियो में भी देखा जा सकता है कि डंडा पृथ्वी के हाथ में है। वकील का कहना है कि उनकी मुवक्किल सपना को ओशिवरा पुलिस थाने में बैठाकर रखा गया है। उसे मेडिकल के लिए भी जाने नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सहारा स्टार होटल के पास हुई थी। पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे। इस दौरान क्रिकेटर का एक फैन और एक महिला फैन उनकी टेबल के पास आ गए। महिला फैन क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने लगी। कुछ फोटो और वीडियो लेने के बाद भी जब उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया, तो पृथ्वी शॉ ने रेस्टोरेंट के मालिक को फोन करके फैंस को हटाने के लिए कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैंस को वहां से हटा दिया। लेकिन इससे गुस्साए दोनों फैंस रेस्टोरेंट के बाहर क्रिकेटर का इंतजार करते रहे। आरोपियों ने बेसबॉल की बैट से क्रिकेटर की कार को घेर लिया। एक सिग्नल पर कार को रोका और विंडशिल्ड तोड़ दी। कार का शीशा टूटने पर बात बढ़ गई। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। पृथ्वी शॉ के दोस्त ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मामला रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।
इन धाराओं में केस दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं
ओशिवारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। सना ऊर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर समेत कुल 8 आरोपी बनाए गए हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!