-
रंग-गुलाल के बीच मनाया होली का त्यौहार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने
घनश्याम बाबा
डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। रंगपंचमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में सभी क्षत्रिय समाज के बंधुजन जवाहर गंज स्थित क्षत्रिय धर्मशाला पर एकत्रित हुए और सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान श्री रामजी के झांकी चित्र और समाज के वीर महापुरुषों तस्वीरों पर चंदन वंदन कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया जिसमे समाज को एकजुट कर मजबूती प्रदान करने हेतु समाज के बुजुर्गो ने अपने विचार रख जोर दिया गया। परिवार सर्वे सदस्यता अभियान समिति के प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया ने होली पर्व क्यों मनाया जाता है।
विष्णुकृपा से होलिका उसी की लगाई आग में जलाकर भस्म हो गई.............
इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतयुग में हिरण्याक्ष नामक राक्षस प्रवृत्ति का राजा हुआ जिसका पुत्र प्रहलाद हुआ जो कि अगाध्य भगवान श्री विष्णु भक्त हुआ जिस पर उसके पिता हिरण्याक्ष ने ईश्वर भक्ति छोड़ने को लेकर काफी यत्न किए पर वह अपनी विष्णु भक्ति में अडिग रहे और उसी को लेकर हिरण्याक्ष ने अपनी बहन होलिका को अपने पुत्र को गोद में लेकर आग में जलाकर मारने को कहा जिस पर विष्णुकृपा से होलिका उसी की लगाई आग में जलाकर भस्म हो गई और उसी को लेकर यह पावन पर्व मनाया जाता है साथ ही सदस्यता अभियान पूर्ण होने की जानकारी समाज के मध्य रखी। क्षत्रिय महासभा सरंक्षक महावीर सिंह चैहान ने कार्यक्रम में मौजूद सभी क्षत्रिय बंधुओं का मार्गदर्शन किया और कहा कि हमारे समाज के अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए चाहे कितनी ही विपरीत परिस्थिति क्यों न हो स्वाभिमान हमारी पहचान है यह सदैव बना रहे।क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने समाज को संगठित होने और शहर के प्रत्येक कौने में निवासरत क्षत्रिय समाज के परिवारों को घर घर जाकर महासभा की सदस्यता दिलाने हेतु सदस्यता अभियान समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए कड़े परिश्रम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर जी ने विचार व्यक्त कर कहा युवाओं हमारा भविष्य वह एकजुट होकर समाज को संगठित करने का कार्य निरंतर करते रहे हम सदैव आपके साथ है। मंच संचालन युवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह छोटू ने किया जिसमे उन्होंने अपनी युवा साथियों का निरंतर साथ देने पर आभार व्यक्त किया और भविष्य में सभी साथियों का यू ही साथ बना रहे ऐसी आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासभा सरंक्षक महावीर सिंह चैहान, विशिष्ट अतिथि सरंक्षक पान सिंह गौर, पूर्व उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह तोमर और कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने की और महासभा उपाध्यक्ष जगदीश सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उदयप्रताप सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह सेंगर, रविन्द्र सिंह चैहान, रामहेत सिंह तोमर, सुधीर सिंह सेंगर, मलखान सिंह तोमर, सत्यप्रकाश सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र सिंह भदौरिया, परमाल सिंह परमार, बलबीर सिंह चैहान, अजय सिंह राजावत सहित क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता और बधुजन उपस्थित रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!