- हिंदू सनातन संस्कृति के 4 प्राचीन त्यौहारों को मनाया महिला मंडल पदाधिकारियों ने

हिंदू सनातन संस्कृति के 4 प्राचीन त्यौहारों को मनाया महिला मंडल पदाधिकारियों ने

घनश्याम बाबा
डबरा  (बेजोड रत्न ब्यूरो)। जहां पुरुष हिंदू प्राचीन परंपराओं से भरपूर त्योहारों को मनाने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं, वही ग्रहणी महिलाएं अपने घर के कामकाज से समय निकाल कर सामूहिक रूप से हिंदू त्यौहारों को मनाने में अब पीछे नहीं रही। इसी को लेकर गहोई वैश्य महासम्मेलन इकाई द्वारा शहर के मधुर मिलन गार्डन में एक साथ आयोजित 4 हिंदू उत्सव बनाए गए हैं जिसमें सर्वप्रथम महिला दिवस मनाया गया। जिसमें महिलाओं को किस तरह से अपने अधिकारों की रक्षा करनी है और महिलाएं आत्मनिर्भर कैसे बने...? इन को लेकर भी महिला संवाद आयोजित हुआ। उन्होंने यह आयोजन होली मिलन समारोह के अवसर पर मनाया गया। इसके साथ ही महिला मंडल ने होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें फूलों की होली पुष्प वर्षा कर मनाई गई वही एक दूसरे को रंग गुलाल के स्थान पर भगवान श्री राम लिखा स्टीकर माथे पर महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।

महिलाएं खास वस्त्र धारण कर 16 श्रृंगार करके कार्यक्रम में उपस्थित हुई......

इसके साथ ही महिला मंडल ने हिंदू नव संवत्सर जिसे हम प्राचीन काल से नए वर्ष के रूप में भी मनाते आ रहे हैं जो हिंदुओं का एक विशेष नववर्ष की शुरुआत होती है। जिसको लेकर महिलाओं ने शपथ ली थी कि हम अंग्रेजी नई साल नहीं मनाएंगे, इसको लेकर उन्होंने आज पूर्व में ही नव वर्ष मनाया है, इसके अलावा गणगौर की पूजा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें महिलाएं खास वस्त्र धारण कर 16 श्रृंगार करके कार्यक्रम में उपस्थित हुई, गणगौर का यह त्यौहार मां पार्वती और भगवान शंकर के लिए समर्पित माना जाता है। इसमें महिलाएं मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाओं ने बताया कि नई पीढ़ी हमारे हिंदू रीति रिवाज से मनाए जाने वाले त्योहारों को भूलती जा रही है जिसे हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि हिंदू त्यौहार हमारी परंपरा है और इसे भूलना भगवान को भूलने के बराबर है। संगीता डेंगरे (भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष), अल्पना सेठ, रानी गुप्ता, चंदा मोदी आदि सहित महिला मोर्चा की महिलाएं शामिल रही।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag