रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में खेली जाएगी चैंपियनषिप प्रतियोगिता...... डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। 5 वीं स्वर्गीय माधवराव सिंधिया स्मृति व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल टी 10 चौंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता 26 से 31 मई 2023 की अवधि में ग्वालियर के रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में खेली जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में आठ राज्य भाग लेंगे। प्रतियोगिता हेतु ट्रॉफी का अनावरण, पोस्टर लॉन्चिंग, रविवार 9 अप्रैल 2023 को अपराह्न 4 बजे रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के क्रिकेट स्टेडियम कार्यालय पर किया जा रहा है। उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता टी 10 मोड में खेली जाएगी, प्रतियोगिता में निम्न राज्य भाग लेंगे। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई, उत्तराखंड सम्मिलित रहेंगी।
इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी अति एल.एन.यू.पी.ई के कुलपति प्रोफेसर विवेक पांडे, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, पूर्व कुलपति जीवाजी विश्वविद्याल प्रो. डी.सी. तिवारी, व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन की संरक्षिका शकुन वैश्य, नारायण प्रसाद बरुआ, प्रो. राखी चौहान, आयोजन सचिव ओ.पी दीक्षित, बी.के. प्रह्लाद भाई, मध्य प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान, कबीर सिंह भदौरिया, संस्थापक सदस्य जन्डेल सिंह धाकड़ भी उपस्थित रहेंगे।