गृहमंत्री डॉ मिश्र रहे उपस्थित, मछुआ परिवारों के जीवन परिवर्तन के लिए कार्य कर रहा है मछुआ कल्याण बोर्ड
डबरा(बेजोड रत्न)। सीताराम बाथम ने अध्यक्ष मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड(कैबिनेट मंत्री दर्जा) का पदभार ग्रहण किया बोर्ड मुख्यालय में पदभार ग्रहण के मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री बाथम ने कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे, इसके पूर्व श्री बाथम का बोर्ड मुख्यालय ख्यालय पहुँचने पर पुष्प-गुच्छों से हार्दिक स्वागत किया गया।
इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जा सीताराम बाथम ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में मछुआ कल्याण विभाग द्वारा लगातार बेहतर काम किया जा रहा है। इसके लिए मछुआ सोसाइटी से लगातार संवाद करने के साथ ही मछुआ परिवारों की मदद के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हैं। विगत 3 वर्ष में विपरीत परिस्थितियों में भी विभाग के द्वारा अच्छा काम किया गया है और मछुआ समितियों के सदस्यों को राज्य सरकार की योजना का लाभ दिया गया है। साथ ही मछुआ समाज के लोगों को जाल, नाव, बीमारी में सहायता, स्वास्थ, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक मदद और बालिकाओं के विवाह के लिए मीनाक्षी योजना में आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीताराम बाथम को पहले मछुआ कल्याण बोर्ड में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था अब सरकार ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्रदान किया है।
सीताराम बाथम को कैबिनेट मंत्री दर्जा प्रदान करने पर भितरवार मंडल में खुशी की लहर है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीताराम बाथम को कैबिनेट मंत्री बनाएं जाने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष नितेश जैन, नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राजे, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह रावत, डॉ राधेलाल अग्रवाल, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, नरेंद्र रावत, मनोज यादव, रामस्वरूप दुबे, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा यादव, जीतेंद्र रावत, मनोज कुशवाह, डॉ खड़क सिंह बाथम, दीपक शाक्य, अशोक वाजपेई, पुरुषोत्तम दुबे, सुरेश उपाध्याय सहित अनेक लोग शामिल हैं।