- यूपी निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री स्मृति ने किया रोड शो, बोलीं- पांच साल में हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई

अमेठी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने सोमवार को यूपी निकाय चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए जायस नगर पालिका में रोड शो किया। रोड शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी शामिल रहे। सभी ने जायस की भाजपा प्रत्याशी बीना सोनकर को जिताने की अपील की। केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि हमारी इज्जत आप के हाथ में है जिस तरह पिछली बार आप लोगों ने महेश सोनकर को जायस की कमान सौंपी थी। ठीक उसी प्रकार इस बार उनकी पत्नी बीना सोनकर को ज्यादा से ज्यादा बहुमत से विजयी बनाकर जायस का चेयरमैन बनाएं। स्मृति ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सांसद ने जायस की जनता को धन्यवाद देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इन पांच वर्षों में देखा होगा कि हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag