- सर्प दंश से पीड़ित व्यक्ति सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल,देखते ही डॉक्टरों के उड़े होश

कटिहार बिहार के कटिहार जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां विषैले करैत सांप ने एक शख्स को डस लिया। उसके बाद उस शख्स ने जो किया, उसके बारे में जानकर सब लोग हैरान हैं। कटिहार में ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खास कर डॉक्टर हैरान हैं कि कैसे उसने विषैले सांप को डिब्बे में कैद किया। बिहार के कटिहार जिले में एक शख्स अस्पताल में पहुंचा। उसके हाथ में एक गंदा सा प्लास्टिक का डिब्बा था। लोगों ने उसे हल्के में लिया। कुछ लोगों ने सोचा कि वो कुछ काम के लिए आया होगा। जैसे ही उसने कहा कि उसे करैत सांप ने डस लिया है। वो इलाज के लिए आया है। उसके बाद डिब्बा देखते ही डॉक्टरों और नर्सों के होश उड़ गए। सभी उससे दूर भागने लगे। शख्स ने बताया कि उसने काटने वाले सांप को इसलिए पकड़ लिया ताकि डॉक्टरों को जहर को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं हो। घटना कटिहार जिले के गोवा गाछी की बताई जा रही है। जहां मो. शकूर को गेहूं के खेत में सांप ने डस लिया। उसके बाद उसके पसीने चलने लगे। उसके पैर में सूजन भी आ गई। बाद मो. शकूर ने तत्काल अपने पास मौजूद कपड़े की मदद से सांप को अपने कब्जे में कर लिया। उसे एक डिब्बे में बंद किया और अस्पताल पहुंच गया। पहले मो. शकूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। उसके बाद वहां से वो सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में मो. शकूर की इलाज के साथ झाड़-फूंक भी शुरू हुई। लोगों ने बताया कि दवा के साथ दुआ की भी जरूरत होती है। करैत सांप डिब्बे में रखा हुआ है। सदर अस्पताल में उसे देखने वालों का तांता लग गया। अस्पताल में मो. शकूर का इलाज शुरू हुआ। उसके बाद वो खतरे से बाहर बताया जा रहा था। इस बीच परिजनों ने बताया कि झाड़-फूँक भी जरूरी है। उसके बाद अस्पताल में ही झाड़-फूंक का दौर शुरू हो गया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag