- कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ से जोड़ने का काम करेंगे: विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने शाहपुरा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री, जिला अध्यक्ष ने गुरु नानक मंडल में बूथ विजय संकल्प अभियान को किया संबोधित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी  के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि भोपाल जिले में बूथ संकल्प अभियान चल रहा है। जिसके अंतर्गत आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल में शाहपुरा वार्ड क्रमांक 48 में एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने उत्तर विधानसभा के गुरु नानक मंडल में वार्ड क्रमांक 12 शक्ति केंद्र क्रमांक 11,12 के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। बूथ विजय संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। इस अभियान से प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा कर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के पूर्व में श्री शर्मा ने शाहपुरा स्थित राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन सहस्त्रबाहु मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्वि व खुशहाली की कामना की।  
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक घर में एक नहीं अनेंकों योजानाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से कोई गरीब वंचित है तो मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ की समिति, पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के सदस्य उन्हें लाभ दिलाने का काम करें। उन्होंने ने कहा कि 22 प्रकार के करणीय कार्यों को बूथ पर निरंतर करना है। बूथ के नवमतदाताओं के साथ विभिन्न समाजों के प्रमुखों से मिलकर उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराना बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।
अभियान को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भोपाल के संभी मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
इस दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag