- दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत की उम्मीद

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री पहुंच गया। पूरे दिन तेज धूप खिली रही। अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना जताई है क्योंकि बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार को हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे लोगों को फिर से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि तेज धूल भरी आंधी चलेगी। लेकिन दोनों ही दिन यह पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। सोमवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दूसरी तरफ मंगलवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं। अलबत्ता पूरे सप्ताह दिन का तापमान 41 से 42 और सुबह का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag