- भाजपा के शाक्य का दावा- यूपी में अब किसी का गढ़ नहीं बचा

बरेली। निकाय चुनाव के नतीजों पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने दावा किया कि यूपी में अब किसी का कोई गढ़ नहीं बचा है। सपा-बसपा के  किले ढह चुके हैं। उन्होंने इस जीत को जनता के भरोसे और कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि यह विजय उन्हीं को समर्पित है।
एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि 25 मार्च को उन्हें ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली थी। ब्रज क्षेत्र में छह नगर निगम, 38 नगर पालिका, 112 नगर पंचायत, 463 पार्षद के पद हैं। पार्टी ने इनमें छह नगर निगम, 18 नगर पालिका, 110 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को सिंबल दिया था। हर निकाय में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह बोले लोग कहते थे कि शिकोहाबाद, बहेड़ी, शाही, बीसलपुर, धौराटांडा सपा के गढ़ हैं, लेकिन इस बार ये गढ़ भी ढह गए। न रामपुर न आजमगढ़, अब कोई गढ़ नहीं है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी का भी निकाय चुनाव भाजपा ने जीता है। ये परिणाम बताते हैं कि मैनपुरी की जनता लोकसभा चुनाव- 2024 में भी सपा के गढ़ को ढहा देगी। यह मोदी-योगी की नीतियों, योजनाओं पर जनता के बढ़े विश्वास की जीत है। बरेली में मुस्लिमों के इलाकों में मिली जीत बताती है कि पार्टी को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। बरेली में तो सपा मेयर का प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag