- तीन शादी कर चुके युवक पर चौथी महिला ने दर्ज कराया रेप का मामला

भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने तीन शादियां कर चुके युवक के खिलाफ चौथी महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला कायम किया है। थाना पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बीते मार्च महीने में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पहचान मेहफूज नाम के युवक से हो गई थी। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ गई। इसी दौरान मेहफूज महिला को घुमाने के बहाने अपने दोस्त के घर ले गया और वहॉ जर्बदस्ती उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। पीड़ीता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जल्द ही शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। बीते दिनों जब महिला ने उसपर शादी का दबाव डाला तब मेहफूज ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। महिला ने उसे मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब वह तैयार नहीं हुआ तब पीड़ीता थाने जा पहुंची। मामला कायम कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु की जिसमें सामने आरोपी ने पहले ही तीन शादी कर चुका है। पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag