- देश की युवा पीढी अगर गलत रास्ते पर जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा- डॉ. जैन

देश की युवा पीढी अगर गलत रास्ते पर जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा- डॉ. जैन

जनपद सभागार में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण शिविर का हुआ आयोजन
डबरा (बेजोड रत्न)। हमारे देश का उज्जल भविष्य युवाओं पर टिका है, अगर देश की युवा पीढ़ी ही गलत रास्ते में जाने लगे तो निश्चित ही उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। हमारे देश का युवा वर्ग ज़िन्दगी के हर पहलु को जीने की इच्छा रखता है। युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझते है, वे शराब, गुटखा, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, अफीम, चरस, गांजा का नशा करते है। उनकी पार्टी नशे के बगैर अधूरी है।
देश की उन्नति और विकास में सहायक वन 21वीं सदी के भारत का मान बढ़ाओ..........
आजकल के युवा और कई व्यस्क लोग भी सिगरेट या शराब का सेवन करते हुए दिखाई देते हैं, उन्हें यह समझ नहीं आता की किसी भी प्रकार का नशा उनके लिए आगे चलकर हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकता है। आजकल युवा वर्ग के लिए नशा एक फैशन बन गया है, और उसे यह अमृत के समान समझते हैं लेकिन इनके उपयोग करने से घर परिवार टूटते हैं बिखरते हैं। इस फैशन को न अपनाओ, इस फैशन से बाहर आओ और देश की उन्नति और विकास में सहायक वन 21वीं सदी के भारत का मान बढ़ाओ यह बात जनपद सभागार में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण ग्वालियर के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत लगाए गए शिविर में नशा मुक्ति अभियान पर अपना वक्तव्य देते हुए डॉक्टर आरके जैन ने कही।
तम्बाकू, खैनी और गुटखा से माउथ कैंसर हो जाता है.........
वही श्री डॉक्टर जैन ने कहा कि हमारे भारत देश में शराब और सिगरेट के निर्यात की वजह से करोड़ों रुपये मिलते है। सिगरेट के पैकेट्स पर नो स्मोकिंग लिखा रहता है, फिर भी रोज कम उम्र की लड़की और लड़के इसका भरपूर सेवन करते है। धूम्रपान या शराब का सेवन स्वस्थ के लिए हानिकारक होता है। तम्बाकू, खैनी और गुटखा से माउथ कैंसर हो जाता है। कई सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना मना होता है, मगर कुछ लोग किसी की सुनते नहीं है। उनको सिर्फ अपने मन की करनी होती है। 
घर परिवार के साथ समाज और देश दुनिया की तरक्की में सहायक बनेंगे......
यह सब करने में उनको एक अलग ही आनंद की प्राप्ति होती है, लेकिन उनको यह नहीं पता है कि यह उनके लिए कितना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यहां तक कि इससे निशक्तता भी बढ़ती है, इसीलिए सभी लोग एक एक दृढ़ निश्चय ले कि अब किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और घर परिवार के साथ समाज और देश दुनिया की तरक्की में सहायक बनेंगे। इस दौरान आयोजित शिविर में सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग की योजनाओं की भी जानकारी उपस्थित जनों को उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा दी गई।
आयोजित शिविर में 54 दिव्यांग जनों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया...........
बुधवार को भितरवार जनपद सभागार पर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के चलते दिव्यांग जनों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए इधर-उधर कार्यालयों में चक्कर न काटना पड़े या जिला मुख्यालय तक ना भागना पड़े इस उद्देश्य के चलते सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर एक दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसमें शासकीय कलापथक दल एवं नशा मुक्ति अभियान के संयुक्त प्रयासों से आयोजित शिविर में 54 दिव्यांग जनों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें से 26 दिव्यांग जनों के जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जाने के लिए आवेदन भरवाए गए तो वही चिकित्सकों के द्वारा आठ दिव्यांग जनों को उपकरणों के लिए चिन्हित किया। आयोजित शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राजे एवं जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर किया गया। ?
ये डॉक्टर रहे मौजूद.........
इस दौरान शिविर में उपस्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके जैन, टीएनटी डॉक्टर अनिल गुप्ता, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन अग्रवाल एवं शिविर के नोडल अधिकारी हेमेंद्र कुशवाह इत्यादि ने दिव्यांग जनों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag